Wednesday, October 21st, 2026

आमजनों की अपेक्षा के अनुरूप लोक कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित बजट -कांग्रेस

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के द्वारा प्रस्तुत तीसरे बजट में आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, गोपालको, आदिवासी, महिला, युवाओं के साथ ही सर्वहारा वर्ग के समग्र विकास के लिए समुचित प्रावधान हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट प्रस्ताव में सामाजिक संतुलन को भी विशेष महत्व दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ''गढ़बो नवा छत्तीसगढझ्झ़् के संकल्प को नई ऊंचाई देने का ऐलान आज के इस बजट में किया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि समग्र विकास बजट में शामिल योजनाओं का आधार है। एजुकेशन के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जो चालू वित्त वर्ष में 52 नए खोले गए हैं उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रस्तावित बजट 2021-22 में 119 नए (स्वामी आत्मानंद) अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के साथ-साथ 14 नये महाविद्यालय और आईटीआई खोलने के प्रावधान किए गए है। 15 महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम और पीजी की कक्षायें भी आरंभ करने का प्रावधान है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ सिंचाई के लिए बड़े बांध सहित वर्तमान सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव, नालों के संरक्षण और संवर्धन कर किसानों के खेत तक पानी और खेतों तक धरसा सड़क/पहुंच मार्ग की व्यवस्था बजट में की गयी है। ग्रागीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं के विकास के साथ नई राजधानी में बसाहट के लिए फोर्स प्रबंध इस बजट में शामिल है।

चौथे बिंदु गवर्नेंस अर्थात प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के लिए 11 नई तहसीलों और 5 नए अनुविभागों का प्रावधान बजट में किया गया है। हेल्थ के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ स्कीम, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लीनिक, सरकारी पैथोलॉजी लैब में सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना, समस्त जिला और ब्लॉक के अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के साथ-साथ 9 मेडिकल कॉलेजों में वायरोलेब की स्थापना के प्रावधान है। चंदूलाल चंद्राकर निजी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण का भी प्रावधान बजट में किया गया है। छठवें क्रम में ट्रांसफॉरमेशन अर्थात छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए संग्रहालय, छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति के विकास और छत्तीसगढि?ा कलाकारों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान भी बजट प्रस्ताव में रखा गया है।

 

#कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय